शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनपीए और प्रोविजन बढ़ने से बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को हुआ भारी नुकसान

एनपीए और प्रोविजन में वृद्धि होने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 3,102.34 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं 2017 की समान अवधि में इसे 154.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। गौरतलब है कि इस दौरान बैंक की एनपीए 180 आधार अंक बढ़ कर 12.3% औऱ प्रोविजन 154.4% की भारी वृद्धि के साथ 6,672.38 करोड़ रुपये के हो गये। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा की कुल आमदनी 0.9% घट कर 12,735.2 करोड़ रुपये रह गयी, जबकि शुद्ध ब्याज आमदनी 11.7% अधिक 4,002.30 करोड़ रुपये रही।
बैंक ऑफ बड़ौदा का प्रावधान पूँजी अनुपात 67.21%, पूंजी पर्याप्तता अनुपात 12.13%, सीईटी -1 9.23%, 31 मार्च 2017 को 39.44% के मुकाबले सीएएसए अनुपात 31 मार्च 2018 को 41.18% और लागत आय अनुपात 45.67% से बढ़ कर 53.23% रहा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 2.50 रुपये या 1.80% की बढ़त के साथ 141.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 206.60 रुपये और निचला स्तर 125.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन