शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस (Hinduja Leyland Finance) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस (Hinduja Leyland Finance) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

खबरों के अनुसार कंपनी इश्यू में 500 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने के साथ ही 2.19 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचेगी। ऐक्सिस कैपिटल (Axis Capital), सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया (Citi Group Global Markets India) और यस सिक्योरिटीज (YES Securities) इस इश्यू में मुख्य प्रबंधक रहेंगी। हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस को दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड और हिंदुजा पावर द्वारा प्रोमोट किया जाता है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन