शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने जून में बेचे 28% अधिक वाहन

जून 2017 की तुलना में 2018 की समान अवधि में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री में 28% की बढ़ोतरी हुई है।

जून 2017 में बेचे गये कुल 12,333 इकाइय़ों के मुकाबले मई 2018 में कंपनी ने 15,791 इकाइयाँ बेचीं। इनमें हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 3,128 इकाई से 45% बढ़ कर 4,534 इकाई और मध्य और अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 9,205 इकाई से 22% की वृद्धि के साथ 11,257 इकाई रही।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच बेहतर बिक्री नतीजों से अशोक लेलैंड के शेयर में बढ़त आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 125.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 126.50 रुपये पर खुला और 129.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 1.95 रुपये या 1.55% की मजबूती के साथ 127.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन