शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के मुनाफे में 232.7% की जोरदार बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर देश की तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 232.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 111.23 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 370.10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। अशोक लेलैंड की शुद्ध आमदनी 4,534.46 करोड़ रुपये के मुकाबले 37.83% बढ़ कर 6,250.13 करोड़ रुपये रही। वहीं साल दर साल आधार पर अशोक लेलैंड की कुल मध्यम-भारी कारोबारी वाहनों की निर्यात सहित बिक्री 54% की वृद्धि के साथ 30,647 इकाई रही। वहीं हल्के कारोबार वाहनों की बिक्री 33% अधिक 11,481 इकाई रही। बिक्री में बढ़त के सहारे कंपनी के वित्तीय परिणाम जानकारों के अनुमानों से बेहतर रहे।
इसके अलावा कारोबारी लागत 7% और प्रति वाहन कर्मी लागत 24% घटने से कंपनी का एबिटा 111.1% की बढ़त के साथ 647.55 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 314 आधार अंक अधिक 10.4% रहा।
नतीजों की खबर से अशोक लेलैंड के शेयर में भी करीब 2.50% की मजबूती आयी है। बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 125.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 126.00 रुपये पर खुला और 133.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.05 रुपये या 2.43% की मजबूती के साथ 128.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन