शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की पश्चिम अफ्रीकी इकाई को मिला बस आपूर्ति का ठेका

देश की दूसरी सबसे बड़ी कारोबारी वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की पश्चिम अफ्रीकी इकाई (Ashok Leyland West Africa) को 147 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है।

करीब 65.89 करोड़ रुपये के ठेके के तहत कंपनी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उच्च शिक्षा वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार मंत्रालय को 147 बसों की आपूर्ति करेगी, जिनमें 80 इकाइयाँ फॉल्कन बस की शामिल हैं। इसके अलावा बसों के जिन मॉडलों की आपूर्ति की जानी है, उनमें ईगल 916 की 57 इकाइयाँ और एमआईटीआर की इकाइयाँ शामिल हैं।
इस खबर से अशोक लेलैंड के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में 105.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 106.25 रुपये पर खुल कर कंपनी का शेयर 110.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.40 बजे के करीब यह 3.10 रुपये या 2.93% की मजबूती के साथ 109.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन