शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की सहायक कंपनी को मिला बस आपूर्ति ठेका

देश की दूसरी सबसे बड़ी कारोबारी वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की सहायक कंपनी ऑप्टेयर (Optare) को लंदन में विद्युत डबल डेकर बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है।

ऑप्टेयर, ट्रांसपोर्ट फोर लंदन को 31 ऑप्टेयर मेट्रोडेकर ईवी डबल डेकर बसों की आपूर्ति मिलेगी। बसों की आपूर्ति अगली गर्मियों तक पूरी की जायेगी।
उधर बाजार में गिरावट के बीच अशोक लेलैंड के शेयर भाव में भी कमजोरी आयी है। बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 127.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 127.00 रुपये पर खुला। 10.40 बजे के करीब कंपनी का शेयर 1.30 रुपये या 1.02% की कमजोरी के साथ 126.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन