शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को मिला बांग्लादेश से बस आपूर्ति ठेका

देश की दूसरी सबसे बड़ी कारोबारी वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को बांग्लादेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीआरटीसी) से 300 अशोक लेलैंड बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है।

यह ठेका डबल डेकर बसों के लिए है, जिनसे ढाका की व्यस्त सड़कों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। अशोक लेलैंड को अगले 8 महीनों में इन बसों की आपूर्ति करनी है। गौरतलब है कि बांग्लादेश अशोक लेलैंड का एक महत्वपूर्ण निर्यात बाजार है और कंपनी का मानना है कि नया ठेका मिलने से इसकी वहाँ स्थिति और मजबूत होगी।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 126.10 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 129.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 2.10 रुपये या 1.67% की बढ़ोतरी के साथ 128.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन