शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) की इकाई ने खरीदी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी

कार्बन और ग्रेफाइट उत्पाद विनिर्माण कंपनी ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) की नीदरलैंड में स्थित सहायक इकाई ग्रेफाइट इंटरनेशनल (Graphite International) ने एक अमेरिकी कंपनी में 46% हिस्सेदारी खरीदी है।

ग्रेफाइट इंटरनेशनल ने जनरल ग्राफीन कॉर्पोरेशन (General Graphene Corporation) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.85 करोड़ डॉलर का सौदा किया है। इस पूँजी का निवेश ग्रेफाइट इंटरनेशनल कई किस्तों में करेगी। जनरल ग्राफीन वाणिज्यिक ऐप्पलिकेशंस के लिए ग्राफीन शीट तैयार करती है।
वहीं शुक्रवार को बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 23.75 रुपये या 2.40% की बढ़त के साथ 1,012.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,126.40 रुपये तक चढ़ा, जबकि 252.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन