शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 27% की भारी गिरावट

अगस्त 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 27% की गिरावट आयी है।

हालाँकि इस दौरान एस्कॉर्ट्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री अगस्त 2017 में 4,398 इकाई से बढ़ कर 2018 के इसी महीने में 4,674 इकाई और निर्यात 189 इकाई के मुकाबले 138 इकाई रह गया। इस लिहाज से कंपनी की कुल अगस्त ट्रैक्टर बिक्री 4,587 इकाइयों के मुकाबले 4.9% की गिरावट के साथ 4,812 इकाई रह गयी।
चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि पर नजर डालें तो अप्रैल-अगस्त के दौरान एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री में 26.7%, घरेलू बिक्री में 26.9% और निर्यात में 18.2% की बढ़ोतरी हुई है।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 10.85 रुपये या 1.23% की कमजोरी के साथ 869.25 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,018.50 रुपये तक चढ़ा, जबकि 606.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी