शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

आज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिर गया।

बीएनपी पारिबास कार्डिफ द्वारा कंपनी में हिस्सेदारी घटाने पर विचार करने की खबर के कारण इसके शेयरों में बिकवाली हुई है। बीएनपी पारिबास ने यह निर्णय कंपनी में न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता नियम को पूरा करने के लिए लिया है।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई (SBI) और बीएनपी पारिबास का संयुक्त उद्यम है। इसमें एसबीआई की 74% और बीएनपी पारिबास की 26% हिस्सेदारी थी। मगर पिछले साल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के आईपीओ के जरिये कंपनी की 12% हिस्सेदारी सार्वजनिक की गयी, जिसके बाद इसमें एसबीआई की 62.1% और बीएनपी पारिबास की 22% हिस्सेदारी रह गयी है।
बीएसई में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 587.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 586.00 रुपये पर खुल कर 552.75 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। पौने 11 बजे के करीब यह 17.25 रुपये या 2.94% की कमजोरी के साथ 570.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन