शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने नहीं किया एमसीएलआर (MCLR) में बदलाव

शुक्रवार को आरबीआई (RBI) के रेपो दर को न बढ़ाने की घोषणा के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.05%, एक महीने के लिए 8.10% और तीन महीनों के लिए 8.20% एमसीएलआर बरकरार रखी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.40% और एक साल की अवधि के लिए 8.55% ही रहेगी। बैंक की ये नयी दरें 07 अक्टूबर से प्रभाव में आयेंगी।
एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर के बढ़ने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 4.50 रुपये या 4.35% की गिरावट के साथ 98.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 206.60 रुपये और निचला स्तर 95.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!