शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसीसी, सीएंट, हैवेल्स इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसीसी, सीएंट, हैवेल्स इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भंसाली इंजीनियरिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज - तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 0.6% बढ़ कर 9,516 करोड़ रुपये हो गया।
एसीसी - कंपनी का तिमाही मपनाफा सालाना आधार पर 15.2% बढ़ कर 209.1 करोड़ रुपये रहा।
माइंडट्री - कंपनी का तिमाही मुनाफा तिमाही आधार पर 30.4% अधिक 206.3 करोड़ रुपये हो गया।
सीएंट - तिमाही दर तिमाही आधार पर सीएंट के मुनाफे में 54% और आमदनी में 10% की वृद्धि दर्ज की गयी।
हैवेल्स इंडिया - कंपनी ने सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.4% अधिक 178.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
डीसीबी बैंक - बैंक का मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 24.7% और शुद्ध ब्याज आमदनी 13.6% बढ़ी।
5पैसा कैपिटल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 5.63 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7.05 करोड़ रुपये रहा।
एबीबी इंडिया - एबीबी इंडिया को भारतीय रेलवे को संकर्षण ट्रान्सफॉर्मरों की आपूर्ति के लिए 115 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
जेट एयरवेज - टाटा ग्रुप ने जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीदने के लिए वार्ता शुरू की है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन