शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई लाइफ (SBI Life) के मुनाफे में 11.1% की बढ़ोतरी

एसबीआई लाइफ (SBI Life) को पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 225.47 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 11.1% की बढ़त के साथ 250.53 करोड़ रुपये रहा। इस बीच इसकी शुद्ध प्रीमियम आमदनी 5,384.57 करोड़ रुपये से 42.3% की बढ़त के साथ 7,661.55 करोड़ रुपये रही। वहीं शुद्ध कमीशन 19.4% की बढ़त के साथ 319 करोड़ रुपये और नया व्यापार प्रीमियम 9% अधिक 2,221.92 करोड़ रुपये रही। तिमाही के दौरान एसबीआई लाइफ की शुद्ध संपत्ति भी 14.7% की बढ़ोतरी के साथ 7,090 करोड़ रुपये हो गयी।
सितंबर तिमाही की समाप्ति पर एसबीआई लाइफ का सम्पन्नता अनुपात (Solvency Ratio) नियमानुसार 1.50% के मुकाबले 2.21% रहा। इसके अलावा एसबीआई लाइफ की प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) साल दर साल आधार पर 20% की बढ़त के साथ 1.26 लाख करोड़ रुपये रही।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एसबीआई लाइफ का शेयर 1.00 रुपये या 0.18% की गिरावट के साथ 561.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 774.75 रुपये और निचला स्तर 487.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन