शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के निर्यात में 72% की जबरदस्त गिरावट

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के अक्टूबर निर्यात में 72% की गिरावट आयी है।

पिछले वर्ष अक्टूबर में 1,478 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 407 वाहनों का निर्यात किया। हालाँकि कंपनी की कुल बिक्री 69,492 इकाई से 1% अधिक 70,451 इकाई रही, जिसमें निर्यात भी शामिल है।
कुल बिक्री में से 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 65,209 इकाई से 3% की बढ़ोतरी के साथ 67,484 इकाई और 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 4,283 इकाई से 31% की गिरावट के साथ 2,967 इकाई रह गयी।
उधर बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 21,985.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 22,201.20 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 23,043.40 रुपये तक चढ़ा है। 11.20 बजे के करीब यह 763.80 रुपये या 3.47% की तेजी के साथ 22,749.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!