शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने ग्रेटर नोएडा में शुरू की नयी डीलरशिप

खबरों के अनुसार प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने ग्रेटर नोएडा में नयी डीलरशिप शुरू की है।

हिमगिरी ऑटोमोबाइल्स नाम से शुरू किया गया नया डीलरशिप केंद्र एनटीपीसी नेत्र, ईकोटेक 2, मलकपुर के नजदीक स्थित है, जो इस क्षेत्र के सबसे व्यस्तों रूटों में से एक है। हिमगिरी ऑटोमोबाइल्स 2010 से अशोक लेलैंड की साझेदार रही है। नया डीलरशिप केंद्र दोनों कंपनियों का सातवाँ है। यह मॉडर्न, 3एस (बिक्री, सेवा और कल्पुर्जे) डीलरशिप केंद्र 32,000 वर्ग फीट में फैला है।
दूसरी तरफ बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 109.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 109.45 रुपये पर खुला। खुलने के साथ ही शेयर में गिरावट आनी शुरू हो गयी। करीब साढ़े 11 बजे तक लाल निशान में उठापटक के बाद इसमें दोबारा बढ़त आनी शुरू हुई। हालाँकि यह फिर से थोड़े दबाव में है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.18% की हल्की गिरावट के साथ 108.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन