शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मास्यूटिकल, सुजलॉन एनर्जी, अशोक लेलैंड और आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मास्यूटिकल, सुजलॉन एनर्जी, अशोक लेलैंड और आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन शामिल हैं।

सन फार्मास्यूटिकल - कंपनी ने जापानी दवा कंपनी पोला फार्मा के अधिग्रहण के लिए करार किया है।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - 26 नवंबर को डिबेंचरों पर अपर्याप्त फंड के कारण देय ब्याज का भुगतान नहीं कर सकी।
एनएमडीसी - अक्टूबर 2018 तक कुल इस्पात उत्पादन 1.547 करोड़ टन और बिक्री 1.655 करोड़ टन।
ओरिएंटल बैंक - बैंक के शेयरधारक 5 करोड़ शेयर जारी करने पर विचार करेंगे।
यूनिकेम लैब्स - कंपनी के मुम्बई दफ्तर को स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट मिली।
सुजलॉन एनर्जी - कंपनी ने सहायक इकाई टोर्नेडो की सीएलपी को बिक्री पूरी की।
सुनील एग्रो फूड्स - कंपनी ने बढ़ायी गयी क्षमता में कारोबारी उत्पादन शुरू किया।
अशोक लेलैंड - अशोक लेलैंड ने ग्रेटर नोएडा में नयी डीलरशिप शुरू की है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन