शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, ल्युपिन, एम्फैसिस, रिलायंस कैपिटल और आईडीबीआई बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, ल्युपिन, एम्फैसिस, रिलायंस कैपिटल और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

यस बैंक - मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने बैंक की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग घटायी।
आईडीबीआई बैंक - प्रतिस्पर्धा आयोग ने एलआईसी के आईडीबीआई बैंक में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी।
ल्युपिन - रमेश स्वामीनाथन ने कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया।
मर्क - फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार ने मर्क स्पेशियलिटीज द्वारा मर्क के बायोफार्मा व्यवसाय के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दी।
रिलायंस कैपिटल - चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 197 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
एम्फैसिस - कंपनी का 988 करोड़ रुपये का बायबैक ऑफर 7 दिसंबर को खुलेगा।
आयनॉक्स विंड - कंपनी ने 3 मेगावाट विंड टर्बाइन लॉन्च करने के लिए एएमएससी के साथ समझौता किया।
अतुल ऑटो - कंपनी ने तिपहिया इलेक्ट्रिक ऑटो के कारोबार का विस्तार/विकसित करने के लिए जेबीएम इंडस्ट्रीज के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
आईआईएफएल होल्डिंग्स - आईआईएफएल सिक्योरिटीज हुई जिसकार्ड डेटाटेक की 14.30% हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक - कंपीन ने इटली के डी'लोंघी ग्रुप के साथ करार किया। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख