शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में 5% की तीखी उछाल

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में आज 5% की मजबूती आयी है।

दरअसल कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्थित अपनी कार्माइकल खनन परियोजना को अपने संसाधनों के जरिये ही वित्त पोषित करने की घोषणा की है। अदाणी एंटरप्राइजेज की यह परियोजना पर्यावरण और वित्तीय दोनों कारणों से कई सालों से लटकी हुई थी।
यह खनन परियोजना एक समय 16.5 अरब डॉलर की थी, जो ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी होती। मगर कानूनी चुनौतियों और ऑस्ट्रेलिया या विदेशों में निजी क्षेत्र के जरिये वित्त जुटाने में असमर्थता के कारण इस पर काम शुरू में कई वर्षों का समय लगा।
इस बीच बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 157.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 158.50 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे तक एक दायरे में रहने के बाद इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 166.25 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। पौने 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 7.90 रुपये या 5.00% की बढ़त के साथ 165.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन