शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) शेयर बेच कर जुटायेगा 20,000 करोड़ रुपये

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयरधारकों ने शेयर बिकवाली के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को हरी झंडी दिखा दी है।

मुम्बई में हुई बैंक के शेयरधारकों की आम बैठक में पूँजी जुटाने के लिए विशेष प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव में जिन तरीकों से शेयर जारी किये जाने का प्रावधान है, उनमें क्यूआईपी, अमेरिकी डिपॉजिटरी सिस्टम (एडीआर) और ग्लोबल डिपोजिटरी सिस्टम (जीडीआर) शामिल हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर अधिकतर समय दबाव में रहा। सत्र के अंत में यह 0.35 रुपये या 0.13% की गिरावट के साथ 275.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 334.80 रुपये और न्यूनतम भाव 232.00 रुपये पर रहा है। इस समय बैंक की बाजार पूँजी 2,45,783.14 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन