शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की इकाई ने खरीदी अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की सहायक कंपनी अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ऐंड टेक्नोलॉजीज (Adani Defence Systems and Technologies) ने 400 करोड़ रुपये के सौदे में अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज (Alpha Design Technologies) का अधिग्रहण किया है।

अल्फा डिजाइन के अधिग्रहण से अदाणी एंटरप्राइजेज की रक्षा क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी।
2003 में शुरू हुई अल्फा डिजाइन डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, एवियनिक्स, एयरो-स्ट्रक्चर असेंबली, स्पेस और सैटेलाइट सिस्टम एवं सिमुलेटर का कारोबार करती है।
अदाणी एंटरप्राइजेज ने बताया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में अल्फा डिजाइन का शुद्ध कारोबार 218 करोड़ रुपये का रहा था।
अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ने अल्फा डिजाइन के 10 रुपये प्रति वाले 1,33,16,909 शेयर अधिमूल्य के साथ 290.37 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे।
उधर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 155.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 156.00 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में थोड़ी उठापटक हुई, मगर यह दबाव में रहा। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर एक दम सपाट 155.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन