शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) दे रहा है मुफ्त में 5 लीटर पेट्रोल, जल्दी करें

खबर है कि एसबीआई (SBI) एक बार फिर से मुफ्त पेट्रोल का ऑफर लाया है।

बता दें कि इंडियन ऑयल (Indian Oil) के किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने पर यदि आप भारत इंटरफेस फॉर मनी या भीम ऐप्प (BHIM App) से भुगतान करते हैं, तो आपको 5 लीटर तक पेट्रोल मुफ्त मिल सकता है। एसबीआई ने यह ऑफर 19 से 22 नवंबर तक के लिए शुरू किया था, मगर बैंक ने अब इसे 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। यानी आज इस ऑफर का आखरी दिन है।
कैसे मिलेगा मुफ्त पेट्रोल?
उपभोक्ताओं को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प से न्यूनतम 100 रुपये का ईंधन भरवा कर भीएम ऐप्प के जरिये भुगतान करना होगा। इसके बाद भीएम ऐप्प के जरिये किये गये भुगतान का नंबर लिख कर फोन नंबर 9222222084 पर एसएमएस भेजना होगा। याद रखें कि एसएमएस पर सामान्य शुल्क वसूला जायेगा। इसके बाद भाग्यशाली विजेताओं को एसएमएस के जरिये आगे की प्रक्रिया की जानकारी भेजी जायेगी।
शुक्रवार को बीएसई में एसबीआई का शेयर 0.55 रुपये या 0.19% की हल्की वृद्धि के साथ 289.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 334.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 232.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन