शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए ने किया एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के संयंत्र का सफल निरीक्षण, शेयर मजबूत

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के एक संयंत्र का सफल निरीक्षण किया है।

यूएसएफडीए ने कंपनी के पनेलाव, गुजरात में स्थित एपीआई संयंत्र के निरीक्षण के बाद कोई फॉर्म 483 या टिप्पणी जारी नहीं की। यूएसएफडीए ने 17 से 19 दिसंबर के दौरान कंपनी के इस संयंत्र का किया था। यह एक निर्धारित निरीक्षण था।
संयंत्र के सफल निरीक्षण की खबर से आज एलेम्बिक फार्मा के शेयर को काफी सहारा मिला। बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 596.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 606.65 रुपये पर खुल कर 621.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। हालाँकि 10 बजे के बाद कंपनी के शेयर में थोड़ी गिरावट भी आयी है। पौने 12 बजे के आस-पास एलेम्बिक फार्मा के शेयरों में 9.20 रुपये या 1.54% की बढ़ोतरी के साथ 606.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर एलेम्बिक फार्मा की बाजार पूँजी 11,424.06 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!