शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचडीएफसी, देना बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और टाटा पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचडीएफसी, देना बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और टाटा पावर शामिल हैं।

एचडीएफसी - कंपनी 29 जनवरी को 45,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगी।
देना बैंक-बैंक ऑफ बड़ौदा-विजया बैंक का विलय - देना बैंक के शेयरधारकों को 1000 के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे। विजया बैंक के शेयरधारकों को 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 शेयर प्राप्त होंगे।
इक्विटास होल्डिंग्स - इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बचत पर ब्याज दरों में 7.5% तक बढ़ोतरी की।
टाटा पावर - बेस्ट ने अगले पाँच वर्षों के लिए टाटा पावर के साथ 677 मेगावाट बिजली खरीद समझौते का विस्तार किया।
आरबीएल बैंक - बैंक ने पंकज शर्मा को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस जियो ने अक्टूबर 2018 में 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़े।
वोडाफोन आइडिया - कंपनी ने अक्टूबर 2018 में 73.6 लाख उपभोक्ता गँवाये।
बैंक ऑफ इंडिया - बोर्ड ने अधिकृत पूँजी 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
सिंडिकेट बैंक - बैंक कर्मचारियों को शेयर जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटायेगा। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन