शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने बढ़ायी एशले एविएशन (Ashley Aviation) में हिस्सेदारी

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने एशले एविएशन (Ashley Aviation) की अतिरिक्त 27.25% हिस्सेदारी खरीद ली है।

इसके साथ ही विमानन कंपनी में अशोक लेलैंड की कुल हिस्सेदारी 49% से बढ़ कर 76.25% हो गयी है। अशोक लेलैंड ने एशले एविएशन के 10 रुपये प्रति वाले 10,89,985 शेयरों को 5.10 रुपये प्रति के भाव पर खरीदा है, जो इसकी 27.25% हिस्सेदारी के बराबर हैं।
बता दें कि इस सौदे के लिए अशोक लेलैंड को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की भी मंजूरी मिल गयी है। हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद आज अशोक लेलैंड का शेयर दबाव में दिख रहा है।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 100.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 99.95 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 0.65 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 99.40 रुपये पर चल रहा है।
इससे पहले कल अशोक लेलैंड ने अपनी दिसंबर 2018 बिक्री के आँकड़े घोषित किये थे। दिसंबर 2017 की तुलना में 2018 की समान अवधि में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 20% की गिरावट दर्ज की गयी। इस कारण कल कंपनी का शेयर करीब 2.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन