शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सहायक कंपनियों के विलय के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को आरबीआई की मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को सहायक कंपनियों के विलय के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को अमेरिका में स्थित सहायक इकाई रिलायंस होल्डिंग्स यूएसए (Reliance Holding USA) का अपनी दूसरी सहायक कंपनी रिलायंस एनर्जी जनरेशन (Reliance Energy Generation) में विलय करने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली है।
बता दें कि इस के बाद रिलायंस एनर्जी जनरेशन का भी रिलायंस इंडस्ट्रीज में ही विलय हो जायेगा। इस विलय योजना के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आरबीआई के पास जून 2017 में आवेदन किया था। कंपनी की योजना को केंद्रीय बैंक ने करीब डेढ़ साल बाद हरी झंडी दिखायी है।
अब इस प्रस्तावित योजना पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का निदेशक मंडल विचार करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 7.30 रुपये या 0.67% की बढ़ोतरी के साथ 1,009.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,96,639.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 872.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन