शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीटीसी इंडिया (PTC India) ने पवन ऊर्जा व्यवसाय बेचने के लिए शुरू की निवेशक की खोज

खबरों के अनुसार पीटीसी इंडिया (PTC India) ने पवन ऊर्जा व्यवसाय को बेचने के लिए निवेशक की औपचारिक खोज शुरू कर दी है।

देश की सबसे बड़ी बिजली कारोबारी कंपनी ने पहले ही विभिन्न निवेशकों तक प्रस्ताव पहुँचा दिया है। पीटीसी इंडिया की सहायक कंपनी पीटीसी एनर्जी की मध्य प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लगभग 290 मेगावाट पवन संपत्तियाँ हैं।
पीटीसी अपने पवन ऊर्जा व्यवसाय में अधिकतम हिस्सेदारी एक ऐसे निवेशक को बेचेगी, जो इसका विस्तार करने के लिए और अधिक पूँजी ला सके। कंपनी अपनी सारी 290 मेगावाट संपत्तियाँ भी बेच सकती है, जिससे जानकारों के अनुसार पीटीसी को करीब 2,000 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो सकती है।
दूसरी तरफ बीएसई में पीटीसी इंडिया का शेयर 90.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 91.70 रुपये के भाव पर खुला। सत्र के दौरान इसने 92.60 रुपये के ऊपरी भाव तक छलांग लगायी। अंत में पीटीसी इंडिया 0.90 रुपये या 0.99% की बढ़ोतरी के साथ 91.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,717.36 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन