शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शुद्ध लाभ में 14.5% की गिरावट

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 14.5% गिरावट आयी है।

2017 की समान तिमाही में 456.7 करोड़ रुपये के मुकाबले अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा घट कर 390.4 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 7,900.4 करोड़ रुपये से 18.9% की बढ़त के साथ 9,389.6 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 8.0% बढ़ कर 1,444.9 करोड़ रुपये हो गया, मगर एबिटा मार्जिन 154 आधार अंक घट कर 15.4% रह गया। बता दें कि कंपनी के नतीजे जानकारों की उम्मीद से कमजोर रहे।
साल दर साल आधार पर ही अल्ट्राटेक सीमेंट की घरेलू मात्रा वृद्धि 14% की बढ़ोतरी के साथ 1.71 करोड़ टन हो गयी।
मुख्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी की लागत में 3% का इजाफा हुआ। साथ ही 116 डॉलर प्रति टन के शिखर दर पर पेट कोक की खपत और पेट कोक पर देय उच्च सीमा शुल्क से बिजली की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे कंपनी के नतीजे प्रभावित हुए।
दूसरी ओर बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3,849.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 3,868.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 3,774.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 58.50 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 3,791.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन