
प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने एशले एविएशन (Ashley Aviation) की शेष 11.25% हिस्सेदारी खरीद ली है।
इसके साथ ही एशले एविएशन अशोक लेलैंड की पूर्ण स्वामित्व वाली हिस्सेदारी बन गयी है। कंपनी ने एशले एविएशन के 4,50,005 शेयर खरीदे हैं, जिससे इसके पास अब कंपनी की पूरी 100% हिस्सेदारी है।
इस सौदे से पहले अशोक लेलैंड की एशले एविएशन में 88.75% हिस्सेदारी थी। इससे पहले जनवरी में अशोक लेलैंड ने एशले एविएशन की अतिरिक्त 27.25% हिस्सेदारी खरीदी थी। उस समय कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 49% से बढ़ कर 76.25% हुई थी।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 82.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 82.30 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे 83.35 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 82.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में अशोक लेलैंड के शेयर का सर्वाधिक भाव 167.50 रुपये और निचला स्तर 79.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)
Add comment