शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबीबी इंडिया (ABB India) को मिला भारतीय रेलवे से ठेका

एबीबी इंडिया (ABB India) को देश में अपना सबसे बड़ा ट्रैक्शन उपकरण ठेका मिला है।

एबीबी इंडिया को भारतीय रेलवे (Indian Railways) की इकाई डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (Diesel Locomotive Works) से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अत्याधुनिक कन्वर्टर्स की आपूर्ति का ठेका हासिल हुआ है, जिसका मूल्य 270 करोड़ रुपये से अधिक है।
एबीबी इंडिया भारतीय रेलवे के लिए परंपरागत कन्वर्टर्स तैयार करेगी, जिनका उत्पादन इसकी सबसे बड़ी लोकोमोटिव ऐप्पलिकेशंस फैक्ट्रियों में से एक में किया जायेगा, जो दक्षिण भारत में बेंगलुरु के पास नेलामंगला में स्थित है।
उधर बीएसई में एबीबी इंडिया का शेयर 1,232.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग सपाट 1,233.25 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,253.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 9.75 रुपये या 0.79% की वृद्धि के साथ 1,241.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,316.90 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

Comments  

Thakor jayraj ramesh
# Thakor jayraj ramesh 2019-06-23 20:43
Thakor jayraj rameshbahi

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन