शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

1 अप्रैल से प्रभाव में आयेगी देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के विलय की योजना

देना बैंक (Dena Bank) और विजया बैंक (Vijaya Bank) के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के साथ विलय की योजना 1 अप्रैल से प्रभाव में आयेगी।

इन सरकारी बैंकों के लिए सरकार की योजना को पहले ही संबंधित नियामकों से सभी आवश्यक मंजूरी मिल गयी हैं। हाल ही में एक बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड ने 11 मार्च को विजया बैंक और देना बैंक के शेयरधारकों को इक्विटी शेयर जारी करने और आवंटित करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल तीनों सरकारी बैंकों के विलय की योजना घोषित की थी। विलय पूरा होने पर बनने वाला बैंक एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा।
बाजार बंद होने से कुछ मिनट पहले बीएसई में देना बैंक का शेयर 0.29 रुपये या 2.64% की मजबूती के साथ 11.26 रुपये पर है। वहीं विजया बैंक के शेयरों में इस समय 1.10 रुपये या 2.75% की मजबूती के साथ 41.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 0.15 रुपये या 0.15% की हल्की गिरावट के साथ 102.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 फऱवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन