शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएनजी ग्रुप (ING Group) घटायेगा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार आईएनजी ग्रुप (ING Group) कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में अपनी हिस्सेदारी घटायेगा।

खबर है कि नीदरलैंड का प्रमुख वित्तीय समूह शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिये भारतीय बैंक में 1.20% हिस्सेदारी बेच सकता है।
31 दिसंबर 2018 को आईएनजी मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स के पास कोटक महिंद्रा बैंक की करीब 3% हिस्सेदारी (5,84,53,476 शेयर) थी। अब आईएनजी ग्रुप 1,125-1,250 रुपये प्रति के भाव पर बैंक के 1.20% इक्विटी या 2.3 करोड़ शेयर बेच सकता है।
आईएनजी ग्रुप के हिस्सेदारी बेचने की खबर से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। बैंक का शेयर बीएसई में 1,288.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,252.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 46.15 रुपये या 3.58% की कमजोरी के साथ 1,242.75 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,36,968.28 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन