शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में करीब 25% की धमाकेदार तेजी

आज बीएसई में अक्षय ऊर्जा उत्पादक सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में करीब 25% की तेजी देखने को मिल रही है।

02 फरवरी को 2.75 रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर तक गिरने के बाद शेयर ने काफी तेजी से वापसी की है। बीते शुक्रवार को भी यह एनएसई पर 4.35% की मजबूती के साथ 6 रुपये पर बंद हुआ था।
बता दें कि हाल ही में खबर आयी थी कि वैश्विक विंड एनर्जी कंपनी वेस्टास (Vestas) सुजलॉन के प्रमुख शेयरधारकों के शेयर खरीदने के लिए बातचीत कर रही है, जिनमें सुजलॉन के प्रमोटर तुलसी तांती और दिलीप संघवी शामिल हैं। इस खबर के संबंध में कंपनी ने 22 फरवरी को एक बयान जारी कहा कि यह अनुमानित खबरों पर टिप्पणी नहीं करेगी। तभी से कंपनी के शेयर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
दूसरी तरफ बीएसई में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 5.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 6.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 7.52 रुपये रहा है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.47 रुपये या 24.71% की तेजी के साथ 7.42 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 12.77 रुपये और निचला स्तर 2.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख