शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : वेदांत, बायोकॉन, सीएंट, अरविंद और एचडीएफसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें वेदांत, बायोकॉन, सीएंट, अरविंद और एचडीएफसी शामिल हैं।

वेदांत - वेदांत ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश का ऐलान किया।
वैरॉक इंजीनियरिंग - पोलैंड में स्थित सहायक कंपनी ने नया रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट सेंटर खोला।
एशियन ग्रेनिटो - बोर्ड ने 50 लाख परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
बायोकॉन - यूएसएफडीए ने कंपनी के बेंगलुरु में स्थित संयंत्र के लिए 6 टिप्पणियाँ जारी कीं।
अजमेरा रियल्टी - प्रमोटर एआरआईआईएल ट्रस्ट ने कंपनी में 2.78% हिस्सेदारी बढ़ा कर 52.81% की।
लील इलेक्ट्रिकल्स - कंपनी के प्रबंध निदेशक ने इस्तीफा दिया।
हिमाचल फ्यूचरिस्टिक - कंपनी को टाटा प्रोजेक्ट से 117 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
एचडीएफसी - बोर्ड ने 3.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश के भुगतान को मंजूरी दी।
सीएंट - यूके पावर नेटवर्क्स ने आउटेज प्लानिंग पोर्टल के डेवलपमेंट के लिए सीएंट को चुना।
एचएसआईएल - रिलायंस म्यूचुअल फंड ने 0.65% घटा कर 4.47% की।
अरविंद - सहायक कंपनी अरविंद फैशंस 08 मार्च को सूचीबद्ध होगी। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख