शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को मिला बसों की आपूर्ति के लिए ठेका

देश की सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को गुजरात रोडवेज परिवहन निगम (Gujarat State Roadways Transport Corporation) से बस आपूर्ति ठेका मिला है।

प्राप्त ठेके के तहत अशोक लेलैंड को 1,290 बसों की आपूर्ति करनी है। कंपनी ने कहा है कि हाल ही में विभिन्न सरकारी इकाइयों से 2,580 बसों के लिए ऑर्डर मिलने के बाद यह ठेका मिला है।
अशोक लेलैंड वर्तमान में दुनिया में चौथा सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि नये ठेके से इसकी बस क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी।
इस बीच बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 90.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली वृद्धि के साथ 90.95 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद करीब पौने 3 बजे यह 1.00 रुपये 1.10% की कमजोरी के साथ 89.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,346.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 167.50 रुपये और निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन