शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो द्वारा हिस्सेदारी खरीदने को रोकने के लिए माइंडट्री (Mindtree) करेगी बायबैक?

आईटी सेवा प्रदाता माइंडट्री (Mindtree) ने 20 मार्च को निदेशक मंडल की बैठक का ऐलान किया है।

उस बैठक में कंपनी के शेयरों की वापस खरीद या बायबैक (Buyback) के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। हालाँकि जानकार इसे प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक (L&T Infotech) द्वारा हिस्सेदारी खरीदने को रोकने के लिए उठाया गया कदम मान रहे हैं।
खबरों के अनुसार एलऐंडटी इन्फोटेक, कैफे कॉफी डे ग्रुप (Cafe Coffee Day Group) के वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha), जो माइंडट्री के रणनीतिक निवेशक हैं, के आईटी कंपनी में शेयरों को खरीदने का प्रयास कर रही है। इसके जरिये एलऐंडटी की कोशिश माइंडट्री का नियंत्रण हासिल करने की है। हाल ही में खबर आयी थी कि सिद्धार्थ की माइंडट्री में करीब 21% हिस्सेदारी खरीदने को लेकर एलऐंडटी उनके साथ सौदा पूरा करने के काफी करीब है।
यह भारत में संभवत: पहली बार है कि कोई कंपनी बायबैक का उपयोग करके संभावित अधिग्रहण से संघर्ष कर रही है। जानकारों के अनुसार माइंडट्री के इस कदम से एलऐंडटी की लागत बढ़ने के साथ ही उसके लि उपलब्ध शेयरों की संख्या घट सकती है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को माइंडट्री का शेयर 4.75 रुपये या 0.50% की गिरावट के साथ 946.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,534.65 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,181.90 रुपये और निचला स्तर 741.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख