शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने आवंटित किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर

वित्तीय सेवा प्रदाता रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (Non-Convertible Debentures) का आवंटन किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन बनाये रखने के विकल्प के साथ 5 करोड़ रुपये, यानी कुल 10 करोड़ रुपये, के गैर-परिवर्नतीय डिबेंचर जारी किये। 29 मार्च 2021 को मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों पर बाजार संबंधी कूपन दर के अनुसार ब्याज दिया जायेगा।
इससे पहले रिलायंस कैपिटल ने 06 मार्च को भी 5 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन बनाये रखने के विकल्प के साथ 5 करोड़ रुपये, यानी कुल 10 करोड़ रुपये, के गैर-परिवर्नतीय डिबेंचर जारी किये थे। 31 मार्च 2020 को मैच्योर होने वाले उन डिबेंचरों पर भी बाजार संबंधी कूपन दर के अनुसार ब्याज दिया जायेगा।
उधर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल का शेयर 2.00 रुपये या 1.16% की वृद्धि के साथ 173.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,395.87 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 487.60 रुपये और निचला स्तर 107.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख