शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) के शेयर में 3% से अधिक मजबूती

विशिष्ट केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) के शेयर में आज 3% से ज्यादा की मजबूती आयी है।

कंपनी की फंड रेजिंग समिति ने सोमवार को क्यूआईपी (योग्य संस्थागत प्लेसमेंट) इश्यू में इक्विटी शेयर जारी करके पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी। क्यूआई इश्यू के लिए कंपनी ने 1,469.65 रुपये का भाव तय किया है।
आरती इंडस्ट्रीज के क्यूआईपी इश्यू में अधिकतम 750 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। इश्यू में योग्य संस्थागत निवेशकों को 5 रुपये प्रति वाले शेयर 1,469.65 रुपये के भाव पर जारी किये जायेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 1,430.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,438.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,473.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 1.40 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 43.20 रुपये या 3.02% की मजबूती के साथ 1,473.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,977.12 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,791.50 रुपये और निचला स्तर 1,044.00 रुपये रहा है। आरती इंडस्ट्रीज विभिन्न रसायनों जैसे बेंजीन मध्यवर्ती, फार्मास्यूटिकल्स, सर्फेक्टेंट आदि का उत्पादन करती है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन