शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की गिरावट

तेल, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्रों की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रियल एस्टेट कारोबार का संचालन करने के लिए एक नयी सहायक कंपनी की स्थापना की है। पेट्रोकेमिकल, ऊर्जा, खुदरा और तकनीक आदि क्षेत्रों में सक्रिय रिलायंस इंडस्ट्रीज का वर्तमान में रियल एस्टेट कारोबार बहुत बड़ा नहीं है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रियल एस्टेट और संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों के लिए रिलायंस नवी मुम्बई इन्फ्रा (Reliance Navi Mumbai Infra) नामक कंपनी स्थापित की है। हालाँकि इसने अभी कारोबार शुरू नहीं किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,375.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग सपाट 1,374.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 1,380.25 रुपये और निचला स्तर 1,348.10 रुपये रहा है। करीब ढाई बजे कंपनी के शेयरों में 23.50 रुपये या 1.71% की कमजोरी के साथ 1,352.10 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,56,737.86 करोड़ रुपये रही है। बाजार पूँजी के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान बरकरार है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,386.60 रुपये, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी है, और निचला स्तर 881.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!