शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5% मजबूत हुआ आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) का शेयर

आज विशिष्ट केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) का शेयर करीब 5% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

कंपनी क्यूआईपी (QIP) इश्यू में 5 रुपये प्रति वाले 53,68,647 शेयरों को 1,392 रुपये के अधिमूल्य के साथ 1,397 रुपये के भाव पर जारी करके 750 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। कंपनी का क्यूआईपी (योग्य संस्थागत प्लेसमेंट) इश्यू 18 मार्च को खुल कर 22 मार्च को बंद हुआ था।
दूसरी तरफ बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 1,450.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 1,455.05 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,542.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 68.35 रुपये या 4.71% की वृद्धि के साथ 1,518.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 12,345.81 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,791.50 रुपये और निचला स्तर 1,044.00 रुपये रहा है।
1975 में स्थापित की गयी आरती इंडस्ट्रीज विभिन्न रसायनों जैसे बेंजीन मध्यवर्ती, फार्मास्यूटिकल्स, सर्फेक्टेंट आदि का उत्पादन करती है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख