शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देना बैंक और विजया बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय की योजना हुई प्रभावी

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर भाव में आज 3.5% से ज्यादा की वृद्धि दिख रही है।

बता दें कि सोमवार 01 अप्रैल से देना बैंक (Dena Bank) और विजया बैंक (Vijaya Bank) के बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय की योजना प्रभाव में आ गयी है। इन सरकारी बैंकों के लिए सरकार की योजना को पहले ही संबंधित नियामकों से सभी आवश्यक मंजूरी मिल गयी हैं।
फरवरी के आखरी सप्ताह में एक बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड ने 11 मार्च को विजया बैंक और देना बैंक के शेयरधारकों को इक्विटी शेयर जारी करने और आवंटित करने का निर्णय लिया था।
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल तीनों सरकारी बैंकों के विलय की योजना घोषित की थी। अब बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 128.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 133.00 रुपये पर खुल कर 134.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा है। सवा 12 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 4.95 रुपये या 3.84% की वृद्धि के साथ 133.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 35,423.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 157.45 रुपये और निचला स्तर 90.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख