शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर, सिप्ला, मारुति सुजुकी और सीएंट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर, सिप्ला, मारुति सुजुकी और सीएंट शामिल हैं।

टाटा मोटर्स - कुल घरेलू मार्च बिक्री 1% घट कर 68,709 इकाई रह गयी।
टीवीएस मोटर - कुल मार्च बिक्री 3,26,667 इकाई से घट कर 3,25,345 रह गयी।
आयशर मोटर्स - कुल मार्च बिक्री 20% गिर कर 60,831 इकाई रह गयी।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी ने मार्च में कुल 5,81,279 वाहन बेचे।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 1,44,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा।
सिप्ला - अमेरिकी इकाई ने पुलमैट्रिक्स के साथ करार किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - डिजिटल फाइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने जियो डिजिटल फाइबर की 51% इक्विटी शेयर पूँजी खरीदकर इसका नियंत्रण हासिल कर लिया।
टाटा पावर - टाटा पावर एसईडी ने भारतीय नौसेना को स्वदेशी युद्ध प्रबंधन प्रणाली सौंपी।
मारुति सुजुकी - कंपनी ने नियामकीय अनुपालन के आधार पर विभिन्न मॉडलों पर 689 रुपये तक की वृद्धि की।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - कंपनी ने जॉर्डन में बख्तरबंद वाहन इकाई की स्थापना की।
सीएंट - विनियामक मंजूरी में देरी के कारण 50 लाख डॉलर के ऑर्डर की डिलीवरी में देरी हुई। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख