शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने लगभग पूरी की वर्कडे और कॉर्नरस्टोन ऑन डिमांड कारोबार की बिकवाली

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने अपने क्लाउड आधारित दो एचआर सॉल्युशंस (HR Solutions) वर्कडे (Workday) और कॉर्नरस्टोन ऑन डिमांड (Cornerstone On Demand) कारोबार की बिक्री लगभग पूरी कर ली है।

कंपनी ने इन दोनों सॉल्युशंस को अमेरिका के इलिनॉयस में स्थित एलाइट (Alight) को 11 करोड़ डॉलर में बेचा है। इनमें विप्रो 9.52 करोड़ डॉलर प्राप्त कर चुकी है, जबकि एक करोड़ डॉलर का भुगतान एक साल बाद होगा।
विप्रो ने फरवरी में 11 करोड़ डॉलर के सौदे का ऐलान किया था, जिससे विप्रो की दोनों कंपनियों में काम करने वाले करीब 350 कर्मचारी एलाइट में चले जायेंगे।
बता दें कि सितंबर 2018 में एलाइट और विप्रो के बीच 10 वर्षीय समझौता समाप्त होने के बाद दोनों कंपनियों ने रणनीतिक अवसरों की तलाश जारी रखने का फैसला किया था।
इस बीच बीएसई में विप्रो का शेयर 261.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 263.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 258.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 12 बजे यह 1.85 रुपये या 0.71% की कमजोरी के साथ 259.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर विप्रो की बाजार पूँजी 1,56,821.98 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में विप्रो का शेयर 297.00 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 190.13 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख