शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) का शेयर पहुँचा 52 हफ्तों के शिखर के करीब

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) का शेयर आज 52 हफ्तों के शिखर के करीब पहुँच गया है।

बता दें कि शुक्रवार 05 अप्रैल को दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की गयी। इसी घोषणा से आज मुथूट फाइनेंस के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर 617.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 626.00 रुपये पर खुलने के बाद 629.90 रुपये के भाव तक चढ़ा, जबकि इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 631.05 रुपये रहा है। करीब 10 बजे मुथूट फाइनेंस के शेयरों में 3.20 रुपये या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 620.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,875.06 करोड़ रुपये है।
मुथूट फाइनेंस एक भारतीय वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी है। मुथूट फाइनेंस को आरबीआई से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के लिए लाइसेंस मिला हुआ है। कंपनी का स्वर्ण ऋण व्यवसाय इसकी कुल आमदनी के 99% से अधिक है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख