शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनएमडीसी और वेलस्पन कॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनएमडीसी और वेलस्पन कॉर्प शामिल हैं।

टीसीएस - टीसीएस ने उद्योग-विशिष्ट क्लाउड समाधान तैयार करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ भागीदारी की।
वेलस्पन कॉर्प - वेलस्पन कॉर्प को 180 केएमटी के अतिरिक्त पाइप ऑर्डर मिले हैं।
एनएमडीसी - मार्च में कुल उत्पादन 40.4 लाख टन और बिक्री 35.9 लाख टन रही।
विप्रो - कंपनी का बोर्ड 16 अप्रैल को इक्विटी शेयरों के बायबैक पर विचार करेगा।
तानला सॉल्यूशंस - कंपनी ने कॉरिक्स मोबाइल का अधिग्रहण पूरा किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्पष्ट किया है कि इसने या इसकी किसी भी सहायक कंपनी ने 2006 में न तो कोई गैस पाइपलाइन स्थापित की, न ही किसी भी नीदरलैंड की कंपनी के साथ कोई गैस पाइपलाइन स्थापित करने के लिए अनुबंध किया। इसलिए ऐसी खबरें रिलायंस से संबंधित नहीं हो सकती है।
शोभा - सहायक कंपनी शोभा डेवलपर्स ने शोभा इंटीरियर्स की 100% हिस्सेदारी अधिग्रहित की।
कॉक्स ऐंड किंग्स - आज से कॉक्स ऐंड किंग्स फाइनेंशियल सर्विस का इक्विटी शेयर सूचीबद्ध होगा और शेयरों में लेन-देन शुरू होगी।
इन्फो एज - कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से एग्स्टैक टेक्नोलॉजीज में लगभग 14 करोड़ रुपये का निवेश किया। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख