शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अनुमान से बेहतर रहे एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के तिमाही वित्तीय नतीजे

भारत की सबसे बड़ी लीड एसिड बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) ने 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वर्ष दर वर्ष आधार पर एक्साइड का जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा 189.6 करोड़ रुपये से 11.1% की बढ़त के साथ 210.7 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,459 करोड़ रुपये से 5.7% बढ़ कर 2,599 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक्साइड के तिमाही नतीजों को हर मामले में अनुमान से बेहतर बताया है। प्रमुख ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 2,371 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी के साथ 164.4 करोड़ रुपये के मुनाफे का अंदाजा लगाया था।
तिमाही के दौरान सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा 10.4% बढ़ कर 373 करोड़ रुपये रहा, जिसके लिए 320 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। वहीं इसका एबिटा मार्जिन 185 आधार अंक अधिक 14.4% रहा।
बीएसई में एक्साइड का शेयर 214.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 216.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 220.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 0.15 रुपये या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 214.15 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,202.75 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 304.65 रुपये और निचला स्तर 194.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन