शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी में गिरावट के बावजूद बढ़ा गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) का मुनाफा

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 51.53% की शानदार बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 617.19 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 935.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस दौरान गोदरेज कंज्यूमर की कुल आमदनी 2,560.14 करोड़ रुपये की तुलना में 3.06% की गिरावट के साथ 2,481.72 करोड़ रुपये रह गयी।
गोदरेज कंज्यूमर का एबिटा साल दर साल आधार पर ही 602.5 करोड़ रुपये से 4% घट कर 578 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 23.8% के मुकाबले 23.6% रह गया। कंपनी का घरेलू कारोबार 1% की गिरावट के साथ 1,356 करोड़ रुपये रह गयी, जबकि अफ्रीकी आमदनी 13.2% अधिक 587 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में गोदरेज कंज्यमूर का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 652.70 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 627.60 रुपये के निचले स्तर तक गिरा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी निचला स्तर है। अंत में यह 9.20 रुपये या 1.41% की कमजोरी के साथ 643.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 65,776.39 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 979.82 रुपये और निचला स्तर 627.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन