शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जनरल अटलांटिक के पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) में हिस्सेदारी खरीदने को सीसीआई की मंजूरी

खबरों के अनुसार जनरल अटलांटिक (General Atlantic) द्वारा देश की पाँचवीं सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) की 6.5% हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल गयी है।

वैश्विक निजी इक्विटी फर्म जनरल एटलांटिक 925 करोड़ रुपये के सौदे में पीएनबी हाउसिंग की 6.5% खरीदेगी।
मार्च में खबर आयी थी कि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) जनरल एटलांटिक को पीएनबी हाउसिंग की हिस्सेदारी बेचेगा। इसके लिए बैंक ने 850 रुपये प्रति की दर से पीएनबी हाउसिंग के 1,08,91,733 शेयरों के लिए सौदा कर लिया था।
उधर बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 692.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 695.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 704.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयरों में 5.05 रुपये या 0.73% की वृद्धि के साथ 697.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,680.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,428.50 रुपये और निचला स्तर 679.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख