शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अदाणी ग्रीन, ल्युपिन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और बैंक ऑफ इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अदाणी ग्रीन, ल्युपिन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बैंक ऑफ इंडिया, एडलैब एंटरटेनमेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, बल्लारपुर इंडस्ट्रीज, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, चंबल फर्टिलाइजर्स, डीबी कॉर्प, जेके टायर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जुबिलेंट इंडस्ट्रीज, श्री रेणुका शुगर्स
महिंद्रा हॉलिडेज - कंपनी का तिमाही मुनाफा 62.6% घट कर 14 करोड़ रुपये रह गया।
सीमेक - जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 39.3 करोड़ रुपये रहा।
टोरेंट पावर - तिमाही मुनाफा 221.2 करोड़ रुपये घट कर 24.8 करोड़ रुपये रहा।
एसकेएफ इंडिया - तिमाही मुनाफा 15% अधिक 82 करोड़ रुपये रहा।
अदाणी ग्रीन - तिमाही में कंपनी 94 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक को 2,477.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
अमारा राजा - कंपनी का तिमाही मुनाफा 8.7% की वृद्धि के साथ 119.3 करोड़ रुपये रहा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 में 6,000 करोड़ रुपये तक का कुल पूँजीगत फंड जुटाने की मंजूरी दी।
ल्युपिन - यूएसएफडीए ने औरंगाबाद संयंत्र के लिए तीन टिप्पणियाँ दीं। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख