शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बस आपूर्ति ठेका मिलने के बावजूद लुढ़का अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर

देश की सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर आज एक महीने के निचले स्तर तक गिर गया।

कंपनी को पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार में स्थित शहरी बसों को असेंबल करने वाली सेनबस इंडस्ट्रीज (Senbus Industries) से करीब 83.5 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ठेके के तहत अशोक लेलैंड को 400 अशोक लीलैंड ईगल 916 मिनीबस यूरो 10.06एम बसों की आपूर्ति करनी है।
अशोक लेलैंड को यह ठेका सेनेगल की डकार डेम डिक्क को 475 बसों की सफल आपू्र्ति के बाद हासिल हुआ है। अशोक लेलैंड वर्तमान में दुनिया में चौथा सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी है।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 81.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 82.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 81.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले एक महीने का निचला स्तर है। 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 81.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,056.65 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!