शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

17.9% घटा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा 17.9% घट गया।

कंपनी का मुनाफा 616 करोड़ रुपये से के मुकाबले 506 करोड़ रुपये रह गया। मगर हिंडाल्को की आमदनी 11,687 करोड़ रुपये से 6% की बढ़त के साथ 12,373 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं उत्पादों पर कम वसूली और मजबूती रुपये के कारण कंपनी का एबिटा 4% की गिरावट के साथ 1,733 करोड़ रुपये रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हिंडाल्को के नतीजों को नरम बताया है, जिसमें आमदनी अनुमान से अधिक रही, मगर एबिटा और मुनाफा इसके अंदाजे से कम रहा। ब्रोकिंग फर्म ने हिंडाल्को के लिए 11,225.6 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 593.8 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
शेयर बाजार में आज हिंडाल्को के शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बीएसई में हिंडाल्को का शेयर 190.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 191.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 195.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.90 रुपये या 2.57% की बढ़ोतरी के साथ 195.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 43,979.80 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन